डब्ल्यूएचओ के 47 लाख कोविड-19 से संबंधित मौत के अनुमान पर सरकार की आपत्ति

 

भारत सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की उस रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है, जिसमें 2020 और 2021 में भारत में कोविड-19 से जुड़ी 47 लाख मौतों का अनुमान लगाया गया है।

भारत सरकार  ने 31 दिसंबर 2021 तक अधिकारिक तौर पर 481,000 कोविड-19 से संबंधित मौतों की सूचना दी है ।डब्ल्यूएचओ ने अपने इस रिपोर्ट में  31 दिसंबर 2021 तक के आंकड़ों को शामिल किया है।

डब्ल्यूएचओ ने एक गणितीय मॉडल के आधार पर नया "अतिरिक्त मृत्यु आंकड़ा" जारी किया है, जो कि हुई मौतों की कुल संख्या और महामारी की अनुपस्थिति में होने वाली मौतों की संख्या के बीच अंतर को ध्यान में रखते हुए बनाई गयी है ।

डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया में कोविड-19 से संबंधित अतिरिक्त मृत्यु 15 मिलियन थी जिसमे सबसे ज्यादा 4.7 मिलियन मृत्यु  भारत में हुई है , इसके बाद रूस में 1.07 मिलियन मृत्यु, इंडोनेशिया में 1,03 मिलियन, संयुक्त राज्य अमेरिका में 0.93 मिलियन मृत्यु थी।

डब्ल्यूएचओ  ने कैसे की अधिक मौत की गणना

  • अत्यधिक मृत्यु दर में सीधे तौर पर कोविड-19 के कारण होने वाली मौतें शामिल हैं जिन्हें देशों द्वारा डब्ल्यूएचओ को  रिपोर्ट किया गया था।
  • इसमें सीधे तौर पर कोविड-19 के कारण होने वाली मौतें भी शामिल हैं जिन्हें देशों द्वारा रिपोर्ट नहीं किया गया था।
  • इसमें अन्य कारणों और बीमारियों के कारण अप्रत्यक्ष रूप से कोविड-19 से जुड़ी मौतें भी शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य प्रणालियों और समाज पर महामारी का व्यापक प्रभाव पड़ता है।

भारत सरकार की आपत्ति

भारत सरकार ने निम्नलिखित बिंदुओं पर डब्ल्यूएचओ  से संबंधित आंकड़ों पर आपत्ति जताई है;

  • गणितीय अनुमान अनावश्यक हैं क्योंकि भारत में एक मजबूत नागरिक पंजीकरण प्रणाली डेटा है जो भारत में जन्म और मृत्यु को रिकॉर्ड करता है।
  • कुछ स्रोत डेटा मीडिया रिपोर्टों से प्राप्त किए गए थे;
  • गणना के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला आधार अपने आप में एक अनुमान था और "वास्तविक डेटा की अनदेखी"; और
  • देश भर में बीमारी कैसे फैली, इस बारे में डब्ल्यूएचओ की धारणाओं में खामियां थीं।

मिलियन = 10 लाख

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जिसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी।
  • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवास्विट्जरलैंड;
  • डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक: इथियोपिया के टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस
https://www.testwale.com/current-affairs/hindi/government-objects-to-who-estimates-of-47-lakh-covid-19-related-death/

Post a Comment

Previous Post Next Post