यूएई के तीसरे राष्ट्रपति होंगे ‘शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान’

 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शासकों ने 14 मई 2022 को ध्वनिमत से शेख मुहम्मद बिन जायद अल नाहयान को अरब प्रायद्वीप में अनुवांशिक रूप से प्रशासित देश का राष्ट्रपति नियुक्त करने की घोषणा फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने की है।

महत्वपूर्ण तथ्य : 

  • संयुक्त अरब अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का 13 मई 2022 को निधन हो गया था। वे 3 नवंबर 2004 से शेख खलीफा यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक थे।

भारत में राजकीय शोक घोषित: 

  • शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर भारत ने 14 मई 2022 को एक दिन का राजकीय शोष घोषित किया था। इस दौरान भारतीय ध्वज आधा झुका रहा।

यूएई में तीसरी बार सत्ता का हस्तांतरण:

  • यूएई के सात शेख शासकों ने अबू धाबी में अल मुश्रिफ पैलेस में आयोजित बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।

  • सात शेख शासकों द्वारा शासित अमेरिकी गठबंधन में शामिल इस देश में तीसरी बार सत्ता का हस्तांतरण हुआ है।

  • 1971 में स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में सामने आने के बाद से यहां राष्ट्रपति प्रणाली है।

शोक मनाने के लिए विश्व के लिए भारत के उप-राष्ट्रपति का यूएई यात्रा: 

  • उपराष्ट्रपति नायडू यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 15 मई को यूएई की यात्रा पर थे।

  • शेख जायद बिन सुल्तान ने 1971 में संयुक्‍त अरब अमीरात के गठन के बाद 2 नंवबर, 2004 तक पहले राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। \

  • उनके निधन के बाद शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को उत्तराधिकारी के रूप में यूएई का राष्ट्रपति चुना गया था।

  • 1948 में जन्मे शेख खलीफा संयुक्त अरब अमीरात के दूसरे राष्ट्रपति और आबू धाबी के 16वें शासक थे। उनके शासनकाल में यूएई ने तेजी से विकास किया।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई):

  • राष्ट्रपति : शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

  • राजधानी : अबू धाबी

  • मुद्रा : यूएई दिरहम

https://www.testwale.com/current-affairs/hindi/sheikh-mohamed-bin-zayed-al-nahyan-to-be-third-president-of-uae/


Post a Comment

Previous Post Next Post