अडानी ग्रुप ने स्विट्जरलैंड के होल्सिम ग्रुप से एससीसी और अंबूजा सीमेंट्स को खरीद लिया है। इससे अडानी ग्रुप देश में सीमेंट उत्पादन के मामले में अब दूसरे नंबर पर आ गया है।
10.5 अरब डॉलर का सौदा :
यह सौदा 10.5 अरब डॉलर यानी करीब 82,000 करोड़ रुपये में हुआ है। यह अडाणी समूह द्वारा अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है और बुनियादी ढांचे और सामग्री के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा विलय और अधिग्रहण लेनदेन है।
महत्वपूर्ण तथ्य :
अडानी ग्रुप देश के सबसे बड़े कमर्शियल पोर्ट और सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को संचालित करते हैं।
अडानी ग्रुप की योजना अगले पांच साल में अंबूजा और एसीसी सीमेंट की उत्पादन क्षमता दोगुना करने की है। अभी इन दोनों कंपनियों की सालाना क्षमता 70 मिलियन टन है जिसे पांच साल बाद 140 मिलियन टन पहुंचाने की योजना है।
सीमेंट की मांग बढ़ने की पूर्ण संभावना :
अडानी ने कहा कि अगले कई दशकों तक भारत में सीमेंट की भारी मांग बने रहने की संभावना है। भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट बाजार है लेकिन देश में प्रति व्यक्ति सीमेंट की खपत अन्य देशों के मुकाबले आधे से भी कम है।
भारत में सीमेंट की खपत केवल 242 किलोग्राम प्रति व्यक्ति है, जबकि वैश्विक औसत 525 किलोग्राम प्रति व्यक्ति की तुलना में, भारत में सीमेंट क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण संभावनाएं हैं।
देश का मध्य वर्ग लगातार बढ़ रहा है। चीन में प्रति व्यक्ति सीमेंट की खपत 1600 किलो है।
मध्य वर्ग के बढ़ने से देश में सीमेंट की मांग में भी इजाफा होगा। साथ ही सरकार भी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रही है।
सरकार की 100 स्मार्ट सिटी, 200 नए एयरपोर्ट, सबके लिए आवास और कंक्रीट के हाईवेज बनाने की योजना है।
इस अधिग्रहण के लिए विदेश में एक कंपनी बनाई गई है। इस डील के लिए बार्कलेज, डायचे बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने फंड देने का वादा किया है। साथ ही अडानी ग्रुप से भी इससें निवेश किया जाएगा।
सीमेंट उत्पादन में भारत :
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक देश (प्रथम स्थान पर चीन) है। चीन ने 2019 में 2.2 बिलियन मीट्रिक टन सीमेंट का उत्पादन करता है। भारत की वैश्विक स्थापित क्षमता का लगभग 8% हिस्सा है।
भारत की शीर्ष सीमेंट उत्पादक कंपनी :
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेडभारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। अल्ट्राटेक भारत में ग्रे सीमेंट, सफेद सीमेंट और रेडी-मिक्स कंक्रीट का सबसे बड़ा उत्पादक है।
श्री सीमेंट लिमिटेड भारत की शीर्ष 5 सीमेंट कंपनियों में शामिल है। श्री सीमेंट लिमिटेड के मुख्य उत्पाद या सेवाएं सीमेंट और क्लिंकर हैं। श्री जंगरोधक, बांगुर और रॉकस्ट्रांग कंपनी के ब्रांडों में से हैं।
अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (एसीएल) पश्चिमी भारत का एक जाना-माना ब्रांड है। एसीएल 1986 में उत्पादन शुरू करने वाली भारत की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता है। गुजरात अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का नाम बदलकर अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड कर दिया गया। एक बहुराष्ट्रीय सीमेंट कंपनी होलसीम ने 2006 में एसीएल का प्रबंधन नियंत्रण हासिल कर लिया था।
- एसीसी की स्थापना 1 अगस्त, 1936 को हुई थी। यह भारत की अग्रणी सीमेंट और कंक्रीट निर्माता कंपनी है।
