विशाखापत्तनम बंदरगाह ने चक्रवाती तूफान असानी के कारण परिचालन निलंबित कर दिया है

 


विशाखापत्तनम बंदरगाह ने 10 मई 2022 को बंदरगाह शहर तक पहुंचने वाले भीषण चक्रवाती तूफान आसनी को देखते हुए अपने संचालन को निलंबित कर दिया है।

चक्रवात आसनी, जो बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर बना था, 8 मई को एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया, और यह  दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश और पूर्वी राज्य ओडिशा की ओर बढ़ गया है ।

  • भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात न  तो ओडिशा या आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल  नहीं करेगा बल्कि  पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और वहां पर  भारी बारिश का कारण बनेगा।
  • लैंडफॉल तब होता है जब चक्रवात की आंख (केंद्र ) पानी पर रहने के बाद जमीन पर चली जाती है। इसका मतलब यह नहीं है कि एक चक्रवात 'भूमि से टकराया' या आ गया है। चक्रवात लैंडफॉल से कुछ घंटे पहले बारिश और धूल भरी आंधी लाता है।
  • एक लैंडफॉल में अक्सर भारी हवाएं, भारी बारिश, समुद्र का स्तर बढ़ जाता है जो पड़ोसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
  • ओडिशा और आंध्र के अलावातेलंगानापश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में चक्रवात आसनी से भारी बारिश की संभावना है। ,
  • आसनी,2022  मौसम का पहला चक्रवाती तूफान है और इसका नाम श्रीलंका ने रखा था। 
  • आसनी का अर्थ सिंहली में "क्रोधहोता है।

विशाखापत्तनम बंदरगाह

  • यह आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित, भारत के 13 प्रमुख बंदरगाहों में से एक है।
  • यह भारत का एकमात्र भू -आबद्ध प्रमुख बंदरगाह है।
  • ठोस चट्टान  और बालू को काटकर एक नहर के द्वारा इस  समुद्र से जोड़ा गया है।
  • यह मेघाद्री नदी के मुहाने पर स्थित है।
  • यहाँ से मुख्यतः लौह-अयस्क और पेट्रोलियम उत्पादों कोनिर्यात किया जाता है।
https://www.testwale.com/current-affairs/hindi/visakhapatnam-port-suspends-operations-due-to-cyclonic-storm-asani/


Post a Comment

Previous Post Next Post