एलिसाबेथ बोर्न फ्रांस की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनी

 


एलिसाबेथ बोर्न को 16 मई, 2022 को फ्रांस की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। देश में इस पद पर आसीन होने वाली वह दूसरी महिला हो गई हैं।

  • फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्तेक्स ने पिछले महीने इमैनुएल मैक्रों के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपेक्षित कदम के तहत 16 मई, 2022 को इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद एलिसाबेथ बोर्न (61) को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। 

  • मैक्रों और बोर्न द्वारा आगामी दिनों में पूर्ण सरकार को नियुक्त किए जाने की संभावना है। 

  • बोर्न, फ्रांस की प्रधानमंत्री बनने वाली दूसरी महिला हैं। उनसे पहले एडिथ क्रेसन ने 1991-1992 में प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

  • बोर्न 2020 से मैक्रों की पूर्ववर्ती सरकार में श्रम मंत्री थी। इससे पहले वह परिवहन मंत्री भी रही चुकी हैं।  

फ्रांस :

  • राजधानी : पेरिस

  • मुद्रा: यूरो

  • प्रधानमंत्री: एलिसाबेथ बोर्न (दूसरी महिला प्रधानमंत्री)

  • राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रों (दूसरी कार्यकाल)

https://www.testwale.com/current-affairs/hindi/elisabeth-bourne-becomes-second-female-prime-minister-of-france/


Post a Comment

Previous Post Next Post