वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश द्वारा मुंबई में 'गारटेक्स टेक्सप्रॉसेस इंडिया' का शुभारंभ

 


केंद्रीय वस्त्र और रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने 12 मई 2022 को मुंबई में 'गारटेक्स टेक्सप्रॉसेस इंडिया' का उद्घाटन किया और भारत के प्रमुख वस्त्र और परिधान निर्माण व्यापार मेले का शुभारंभ हुआ।

गारटेक्स टेक्सप्रॉसेस इंडिया का उद्देश्य :

  • इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य प्रौद्योगिकियों और समाधानों के आदान-प्रदान के लिए भारतीय कपड़ा उद्योग को एकसाथ लाना है जिससे कपड़ा मशीनरी पर भारत की आयात निर्भरता को कम किया जा सके।

निर्यात से होने वाली आय में 15 फीसदी योगदान :

  • कपड़ा क्षेत्र विनिर्माण उत्पादन का 10 फीसदी, भारत के जीडीपी में 2 फीसदी और देश की निर्यात से होने वाली आय में 15 फीसदी योगदान करता है।

  • मंत्री ने मानव निर्मित कपड़ा (एमएमएफ) क्षेत्र और टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए पीएलआई योजना के सकारात्मक प्रभाव के बारे में बात की। 10,683 करोड़ रुपये व्यय वाली इस योजना को हाल ही में कैबिनेट की मंजूरी मिली है।

भारतीय वस्त्र उद्योग का भविष्य :

  • श्रीमती जरदोश ने भारतीय कपड़ा उद्योग की आवश्यकता के बारे में बताया कि उसे वैश्विक बाजार पर ध्यान देने की जरूरत है, जहां मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ) की 75 फीसदी हिस्सेदारी है। फिलहाल भारतीय उद्योग ज्यादातर सूती कपड़े पर निर्भर है।

  • कपड़ा मशीनरी विकसित करना समय की जरूरत है।

  • कपड़ा मशीनरी में नवाचार कई लोगों, विशेष तौर पर महिलाओं के लिए मूल्य वृद्धि कर सकता है, जो इस क्षेत्र में एक प्रमुख भूमिका निभाती हैं।

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री : श्री पीयूष गोयल


https://www.testwale.com/current-affairs/hindi/minister-of-state-for-textiles-darshana-jardosh-launched-gartex-texprocess-india-in-mumbai/

Daily Current Affairs

Weekly Current Affairs

Post a Comment

Previous Post Next Post