केंद्र सरकार, भारत से गेहूं निर्यात को बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशने के लिए मोरक्को, ट्यूनिशिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, वियतनाम, टर्की, अलजीरिया तथा लेबनान में व्यापार प्रतिनिधिमंडल भेजेगी।
भारत ने वैश्विक रूप से अनाज की बढ़ती मांग के बीच वित्त वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड 10 मिलियन टन गेहूं निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया है।
गेहूं निर्यात पर एक कार्य बल :
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने पहले ही रेलवे, जहाजरानी तथा वाणिज्य मंत्रालयों सहित विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधियों के साथ तथा कृषि प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के तत्वाधान में गेहूं निर्यात पर एक कार्य बल का गठन कर लिया है।
भारत गेहूं का आपूर्तिकर्ता :
एपीडा ने गेहूं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तथा गुणवत्तापूर्ण ऊपज का निर्यात सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा के करनाल में किसानों, व्यापारियों तथा निर्यातकों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ ऐसी एक परस्पर बैठक का आयोजन किया। जहां गेहूं निर्यात के क्षेत्र में अवसरों एवं चुनौतियों पर चर्चा की गई।
विदेश व्यापार महानिदेशालय के अनुमानों के अनुसार, भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 7 मिलियन टन (एमटी) गेहूं का निर्यात किया जिसका मूल्य 2.05 बिलियन डॉलर आंका जाता है। गेहूं के कुल निर्यात में से लगभग 50 प्रतिशत का निर्यात पिछले वित्त वर्ष के दौरान बांग्लादेश को किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य :
मिस्र, जो विश्व में गेहूँ के सबसे बड़े आयातकों में से एक है, ने भारत से गेहूँ प्राप्त करने पर सहमति व्यक्त की थी।
टर्की ने मई 2022 में भारत से बड़े पैमाने पर गेहूं आयत करने की बात की है जिसपर अभी विचार किया जा रहा है।
भारतीय गेहूं के निर्यात में वृद्धि :
अप्रैल से जनवरी 2021-22 की अवधि में, भारत का गेहूं निर्यात बढ़कर 1.74 बिलियन डालर हो गया; जबकि 2020-21 में इसी अवधि में यह 340.17 मिलियन डालर था।
2019-20 में देश का गेहूं निर्यात 61.84 मिलियन डालर का था।
बांग्लादेश भारतीय गेहूं का सबसे बड़ा आयातक रहा है।
भारत ने अफगानिस्तान, यमन, इंडोनेशिया और कतर जैसे नए बाजारों में भी प्रवेश किया है।
भारत विश्व में लगभग 30 गेहूं आयात करने वाले देशों में यूक्रेनी और रूसी प्रभुत्व को बदलना चाहता है। इन 30 देशों में से करीब 10 से 15 मौजूदा देश हैं, लेकिन भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है।
विश्व में भारत का गेहूँ निर्यात 1 प्रतिशत से भी कम है। 2020 में शेयर 2016 में 0.14 प्रतिशत से बढ़कर 0.54 प्रतिशत हो गया है।
2020-21 में भारत से गेहूं आयात करने वाले शीर्ष 10 देश : बांग्लादेश, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, यमन, अफ़ग़ानिस्तान, कतर, इंडोनेशिया, ओमान, मलेशिया है।
भारत में गेहूं का उत्पादन :
भारत 2020 में वैश्विक गेहूं उत्पादन में लगभग 14.14 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक था।
सालाना, देश में 107.59 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन होता है, जिसमें से अधिकांश का उपयोग घरेलू खपत (98 मिलियन टन) के लिए किया जाता है।
गेहूँ उगाने वाले प्रमुख राज्य पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और गुजरात हैं।
टर्की ने मई 2022 में भारत से बड़े पैमाने पर गेहूं आयत करने की बात की है जिसपर अभी विचार किया जा रहा है।
विश्व में शीर्ष दस गेहूं उत्पादक देश : चीनी, भारत, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, फ़्रान्स, युक्रेन, पाकिस्तान, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया।
https://www.testwale.com/current-affairs/hindi/business-delegation-will-be-sent-to-many-countries-to-increase-wheat-export-from-india/