हंगरी की 44 वर्षीय कैटलिन नोवाक पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं। वह इस उम्र में हंगरी की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति भी हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य :
राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने जेनोस एडर की जगह ली है। नोवाक पाँच साल के कार्यकाल के लिये इस पद पर रहेंगी।
वर्ष 2022 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पीटर रोना उनके प्रतिद्वंद्वी थे।
वह Fidesz – हंगेरियन सिविक एलायंस की सदस्य हैं।
उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक नेशनल असेंबली के सदस्य के रूप में भी काम किया है। चौथी विक्टर ओर्बन सरकार के तहत उन्होंने वर्ष 2020 से 2021 तक पारिवारिक मामलों की मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।
हंगरी :
आधिकारिक तौर पर हंगरी गणराज्य, मध्य यूरोप के पैनोनियन बेसिन में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है।
हंगरी, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विसेग्राद समूह का सदस्य है।
देश में विश्व की सबसे बड़ी गर्म जल की गुफा प्रणाली स्थित है और गर्म जल की सबसे बड़ी झीलों में से एक हेविज़ झील यहीं पर स्थित है।
राजधानी:बुडापेस्ट
मुद्रा:हंगेरियन फ़ोरिंट
- राष्ट्रपति:कैटलिन नोवाक
