गृह मंत्री अमित शाह ने आईएनएस खुखरी संग्रहालय का उद्घाटन किया

 

केंद्रीय गृह मामलों और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 11 जून 2022 को दीव में आईएनएस खुखरी संग्रहालय का उद्घाटन किया।

भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) खुकरी का निर्माण मुंबई के मझगांव डॉक द्वारा किया गया था और इसे 1983 में नौसेना में शामिल किया गया था।

  • इसे 2019 में सेवामुक्त कर दिया गया था। इसे सेवामुक्त करने के बाद भारतीय नौसेना द्वारा इसे संग्रहालय में परिवर्तित करने के लिए दीव प्रशासन को सौंप दिया गया था।
  • जहाज का नाम आईएनएस खुकरी के नाम पर रखा गया था, जो 1971 के युद्ध में दीव तट के पास एक पाकिस्तानी टारपीडो की चपेट में आ गया था और डूब गया था।
  • वर्तमान जहाज को 1971 के आईएनएस खुकरी को सम्मानित करने के लिए 1999 में दीव में स्थापित आईएनएस खुखरी स्मारक में जोड़ा जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post