प्रधानमंत्री ने निराश्रितों हेतु बनाई गई योजना 'उत्कर्ष समारोह' को संबोधित किया

 


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 मई, 2022 को भरूच, गुजरात में आयोजित 'उत्कर्ष समारोह' को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। 

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • यह कार्यक्रम जिले में राज्य सरकार की चार प्रमुख योजनाओं के 100 प्रतिशत पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।

  • ये योजनाएँ जरूरतमंद लोगों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करने में सहायक है।

  • भरूच के जिला प्रशासन ने इस वर्ष 1 जनवरी से 31 मार्च तक 'उत्कर्ष पहल' अभियान का संचालन किया था। 

  • इसका उद्देश्य विधवाओं, बुजुर्गों और निराश्रित नागरिकों को सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करना था।

ये योजनाएँ हैं :

  • गंगा स्वरूपा आर्थिक सहाय योजना,

  • इंदिरा गांधी वृद्ध सहाय योजना,

  • निराधार वृद्ध आर्थिक सहाय योजना और

  • राष्ट्रीय कुटुम्ब सहाय योजना।

इन चार योजनाओं के लिए कुल 12,854 लाभार्थियों की पहचान की गई है। 

अभियान सफल कैसे हुई :  

  • अभियान के दौरान, योजना के लाभ से वंचित लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए तालुका-वार व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की गई।

  • जिले के सभी गावों और नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में उत्कर्ष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले आवेदकों को समय पर ही स्वीकृति प्रदान की गयी।

  • अभियान को और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्कर्ष सहायकों को प्रोत्साहन भी दिए गए।

https://www.testwale.com/current-affairs/hindi/pm-addresses-utkarsh-samaroh-a-scheme-made-for-destitute/


Post a Comment

Previous Post Next Post